

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ गई है लखनऊ मंडल के आयुक्त और SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने दोनों सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है सूत्रों के अनुसार, टीम ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा है और ट्रस्ट का पुनर्गठन करने की सिफारिश की है साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का सीईओ नियुक्त किया जाए सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि जांच की कार्रवाई अभी जारी हैं यानि यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है और मामले की जांच अभी आगे भी जारी रहेगी यह शुरुआती जांच रिपोर्ट हैं, जिसमें कुछ अहम जानकारियां हो सकती है क्योंकि एसआईटी की टीम लगातार इस मामले में जांच में जुटी थी मंदिर में चढ़ावे के पैसे गिनने वाले लोगों से भी गहन पूछताछ हुई सूत्रों के मुताबिक एसआईटी टीम ने इस मामले में राज्य सरकार को एफआईआर दर्ज करने को कहा है जबकि ट्रस्ट का पुनर्गठन करने की सिफारिश भी की गई है इसके अलावा यह भी सुझाव दिया गया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का सीईओ नियुक्त किया जाए और उसी की देखरेख में यह काम किया जाए



