Sliderपंजाब

पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने वाला बिल CM Mann ने किया विधानसभा में पेश, जानें आपको क्या होगा फायदा

जालंधर:पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में बिल पेश किया है। सीएम मान ने ”पंजाब अपार्टमैंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन संशोधन बिल 2024” पेश किया है। उन्होंने कहा अवैध कालोनियां काटने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहीए, ताकि बाद में लोगों को कोई समस्या न आए। सी.एम. मान ने कहा कि अगर आसान शब्दों में कहूं कि एनओसी (NOC) वाला बिल पेश किया गया है। इसके तहत 500 गज तक के प्लाट के लिए एनओसी जरूरी नहीं होगी।

 

सीएम मान ने इस दौरान कहा कि जो कालोनियां अवैध हैं, उनके बारे में बाद पता चलने पर बिजली के मीटर नहीं लगते, पानी का कनैक्शन नहीं मिलता जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अवैध कालोनियां काटने वालों पर सख्ती की जाए। बता दें कि पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। लंच के बाद इस इस मुद्दे पर चर्चा होगी। बता दें इससे पहले प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों व जेल में लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मुद्दा उठाया।

Related Articles

Back to top button