Sliderपंजाब

पंजाब में गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती समेत तीन की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

फ़िरोज़पुर: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग करके तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जबिक एक गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार की दोपहर फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक घटित हुई।जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि एक की हालत नाजुक है।मृतकों की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है।घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हुई।

Related Articles

Back to top button