Sliderराष्ट्रिय

भारत सहित कई देशों के यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे तक के लिए रिव्यू में डाले, जाने वजह

दिल्ली: WhatsApp ने भारत सहित कई देशों के यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे तक के लिए रिव्यू में डाल दिया। इस दौरान प्रभावित यूजर्स कुछ समय के लिए App की सभी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके। बिना किसी पूर्व सूचना के अकाउंट्स का एक्सेस बंद होने से कई यूजर्स परेशान हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर की। इस मामले पर WhatsApp के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार कदम उठाती है और उन अकाउंट्स पर कार्रवाई करती है जो उसकी नीतियों का उल्लंघन करते हैं या ऐसा करने की आशंका होती है।प्रवक्ता ने कहा, ‘हम लगातार उन लोगों से आगे रहने की कोशिश करते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करना चाहते हैं। अन्य यूज़र्स की सुरक्षा के लिए हम ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे भी गलती हो जाती है। यदि ऐसा होता है, तो हम उसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करते हैं ताकि यूजर्स दोबारा अपनी चैटिंग जारी रख सकें।’भारतीय समयानुसार यह समस्या सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आई, जब कई यूज़र्स ने बताया कि उनके अकाउंट्स को रिव्यू के लिए चिन्हित कर दिया गया है। ऐप पर दिखाई दे रहे संदेश में कहा गया कि WhatsApp अपनी सेवा की शर्तों के अनुपालन की पुष्टि करने के लिए अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की समीक्षा कर रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि आमतौर पर इस प्रक्रिया का परिणाम 24 घंटे के भीतर मिल जाता है

Related Articles

Back to top button