Sliderअन्य राज्य

सड़क हादसे में परिवार समेत फेमस एक्टर गंभीर रूप से घायल

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता शाइन टॉम चाको का आज सुबह सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। ये हादसा तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में पलाकोट्टाई के पास हुआ। हादसे में अभिनेता के पिता सिबी चाको का मौके पर ही निधन हो गया, जबकि अभिनेता की मां और भाई भी गंभीर रूप से घायल हैं। सुबह करीब 7 बजे शाइन टॉम चाको अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। कार में अभिनेता के पिता, मां, भाई और ड्राइवर मौजूद थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक भारी-भरकम लॉरी से उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। तस्वीरें देखने वालों का दिल दहल उठा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार की हालत ऐसी हो गई कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो गया। इस सड़क हादसे में अभिनेता के 70 वर्षीय पिता सिबी चाको ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अभिनेता शाइन टॉम चाको और उनकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत धर्मपुरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य यानी भाई और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button