Sliderपंजाब

अप्रैल के मध्य में ही पंजाब के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के पार, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

जालंधर: पंजाब में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के मध्य में ही पंजाब के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है।दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर ट्रैफिक में स्पष्ट कमी देखने को मिल रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अब जरूरी कामों को सुबह या शाम के समय निपटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार, इस बार शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। नमी की कमी और लगातार साफ आसमान के बलते सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे गमों का असर और अधिक बढ़ गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि दोपहर के समय बाजारों मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर तुलना में काफी कम भीड़ नजर आ रही है। जहां पहले दोपहर में भी आवाजाही बनी रहती थी, वहीं अब लोग घरों और दफ्तरों के अंदर रहना ही सुरक्षित समझ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button