Sliderदोआबापंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

          जालन्धर : विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने हेतु दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल की देखरेख में पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना तथा रचनात्मकता को साकार रूप देते हुए कलश के कटआउट्स को सजाया।
दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने  दीपावली पर्व के अवसर पर प्रयुक्त होने वाले सुंदर ‘वॉल हैंगिंग’ बनाए।
पहली और दूसरी कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषयानुरूप अपनी कला का प्रदर्शन किया। योग्य विद्यार्थियों को विजेता घोषित करके पुरस्कृत किया गया।
 प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों की कला की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),

डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप- प्रधानाचार्या) ने भी प्रतिभागियों एवं विजेताओं के प्रयासों की प्रशंसा की तथा सबको दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button