Sliderपंजाब

धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर दीपक बाली ने लिया आशीर्वाद, सर्वधर्म सद्भाव और सर्वजन कल्याण के लिए की प्रार्थना

जालंधर: जालंधर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद दीपक बाली ने अपनी पूरी टीम एवं साथियों के साथ शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर माथा टेका और परमात्मा का शुक्रिया अदा करते हुए सभी की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे और जालंधर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए दीपक बाली अपनी टीम सहित जालंधर डायोसिस के बिशप के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने बिशप जोस सेबेस्टियन साहिब से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आपसी प्रेम, सद्भावना और सभी धर्मों के सम्मान का संदेश दिया।
इसके उपरांत दीपक बाली जालंधर कैंट स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने वाहेगुरु के समक्ष अरदास की कि उन्हें भविष्य में जनसेवा और समाज की भलाई के कार्य करने की शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें। इसके बाद उन्होंने भगवान वाल्मीकि महाराज के मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी की सुख-शांति, तरक्की और समाज में एकता एवं भाईचारा बनाए रखने की कामना की। इस मौके पर दीपक बाली ने कहा कि धार्मिक स्थल हमें सेवा, विनम्रता, प्रेम, भाईचारे और मानवता की भलाई के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता की सेवा करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। परमात्मा से यही प्रार्थना है कि उन्हें लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम करने का बल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बबलू, जालंधर कैंट ट्रेड कमीशन के चेयरमैन बिन्नी जुनेजा, बी.सी. विंग के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी जॉर्ज सागर तथा बचित्तर कुलैर सहित टीम के अन्य सदस्य एवं साथी भी मौजूद रहे।
पूरी टीम ने इस अवसर पर धार्मिक सद्भावना, आपसी एकता और समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया। दीपक बाली ने सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं सम्मानित धार्मिक हस्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्यार, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Related Articles

Back to top button