Sliderपंजाब

अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए 205 अवैध परवासी

अमृतसर : अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए 205 अवैध प्रवासियों में से कई लोग अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इन पर भारत में हत्या, फिरौती और अन्य तरह के जघन्य अपराध करने का आरोप है। इनके खिलाफ भारत में एफआईआर दर्ज हैं।आपको बता दें कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ़ सख्त सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत, एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान 205 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है। जो अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज पहुंच रहा है।सूत्रों के अनुसार, आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। भारत में 4 फरवरी की सुबह 3 बज रहे थे, तब अमेरिका के टेक्सास के सैन एंटोनियो से एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट उड़ान भर रहा था। इस C-17 विमान में अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीय सवार थे। इन्हें अमृतसर के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button