Sliderअन्य राज्य

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

दिल्ली: अरिजीत सिंह भारतीय संगीत जगत के उन गायकों में से हैं, जिन्हें हर उम्र के लोग दिल से पसंद करते हैं। उनके लिए गायकी सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि उनकी ज़िंदगी का हिस्सा और पहचा है। कोलकाता से ताल्लुक रखने वाले अरिजीत आज भी अपनी पत्नी के साथ सादा और लो-की जिंदगी जीते हैं।इसी बीच, अरिजीत सिंह ने ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने उनके करोड़ों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।27 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पिक्चर नोट साझा किया। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। अपने नोट की शुरुआत उन्होंने नए साल की शुभकामनाओं से की और सालों से उन्हें सुनने और प्यार देने वाले फैंस का धन्यवाद किया।उन्होंने लिखा मुझे इतना सारा प्यार देने के लिए और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अनाउंस करना चाहता हूं कि एक सिंगर के तौर पर अब मैं कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं, मैं यह छोड़ रहा हूं। यह एक बहुत ही शानदार सफर था। इस मैसेज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह को आज के दौर का सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगर माना जाता है। उनकी आवाज में एक अलग ही दर्द और सुकून होता है, जो सीधे दिल को छूता है। तुम ही हो, चन्ना मेरेया, केसरिया, आशिकी 2 के गाने और कई रोमांटिक ट्रैक ने उन्हें हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना दिया. उन्होंने रोमांटिक, सैड, सूफी और पार्टी सॉन्ग्स- हर तरह के गानों में अपनी पहचान बनाई है।

Related Articles

Back to top button