
टाइफून डॉल्फिन का कहर, 1300 उड़ानें रद्द

चीन: चीन के पूर्वी तट पर टाइफून डॉल्फिन ने दस्तक देकर हालात बिगाड़ दिए हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते शंघाई में करीब 1,300 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के और खतरनाक होने की आशंका के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर है।बता दें कि टाइफून डॉल्फिन चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और इसने तटीय इलाकों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार को झेजियांग के हांगझोऊ में भारी बारिश की खबर मिली। यह तूफान झेजियांग और उत्तरी फुजियान के तटों से टकरा चुका है।अधिकारियों ने तूफान से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। खराब मौसम के कारण शंघाई के होंगकियाओ और पुडोंग हवाई अड्डों पर लगभग 1300 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तेज हवाओं और बारिश के जोर पकड़ने के साथ कई अन्य उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं।


