Sliderअन्य राज्य

कैंटर ने पिकअप को मारी टक्कर, मज़दूर की मौत

मानेसर : कुंडली–मानेसर–पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रवासी मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे। वे यहां फसल कटाई के काम के लिए आए थे। पिकअप में करीब 37 मजदूर सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। आठ गंभीर घायलों को बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया

Related Articles

Back to top button