Sliderअन्य राज्य

मुजफ्फरपुर पटना फोरलेन पर अनियंत्रित कार ने 2 को रौंदा

बिहार : मुजफ्फरपुर पटना फोरलेन पर एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल यहां कार से कुचल कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के फकुली थाना क्षेत्र के रजला चौक की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल डाला। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button