आज यूनाइटेड क्वीन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से होटल बेस्ट वेस्टर्न में मां दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आप नेत्री हलका इंचार्ज कैंट से राजविंदर तियारा और सोना धीर पत्नी मेयर वनीत धीर मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुई। सम्मान करने वालों को दो भागों में बांटा गया पहला भाग में उन मां को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने घर से उठकर उन बच्चों की मदद की जो सक्षम नहीं हैं ओर जो आर्थिक तौर पर बहुत कमजोर है उनकी लगातार मदद कर रही है। इसके लिए नेशनल अवॉर्डी विवेक जोशी की मां कौशल्या देवी जी, चानन वोकेशनल और स्किल सेंटर से मैडम उपिंदर कौर और चाइल्ड मदर केयर से मैडम पुष्पा तिवारी जी, समाज सेविका कविता विज ,समाज सेविका नीरू जैरथ और समाज सेविका अमित गुप्ता और आरती दत्ता को विशेष तौर पर उनके समाज के प्रति मां का रोल निभाने के लिए सम्मानित किया गया। दूसरी तरफ कुछ उन रिश्तो को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने मां ना होते हुए भी मां का रोल अदा किया जैसे रेनू कुमरा ने बताया कि कई समस्याओं के बावजूद उसने अपनी दोनों बेटियों को मुकाम पर पहुंचाया और आज उनकी बेटियों ने शादी से पहले उन्हें सुकून से जीने के लिए घर खरीद कर दिया है, नीतू चोपड़ा और भावना सूरी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी सास को दिया व रीना जी ने नंद को अपने मां के रूप में देखा और मैडम सुखजीत की जीवन में उसकी जेठानी उसकी मां बनकर आए ।ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने मां ना होते हुए भी रिश्तों में मां की भूमिका निभाई इस विशेष अवसर पर दीपक बाली जी की पत्नी सोनिया वाली,रेडियो सिटी से सीमा सोनी जी,आर्ट ऑफ लिविंग से सीमा मेहता जी, काउंसलर अरुणा अरोड़ा जी को गेस्ट ऑफ हॉनर से सम्मानित किया गया। उर्वशी शर्मा और विन्नी शर्मा को क्लब की बिग सपोर्टर होने के नाते सम्मानित किया गया। मां दिवस केक काट कर मनाया गया, सभी क्वीन ने ढोल की थाप पर खूब नाच किया। आस्था अबरोल ने आए हुए सब मेहमानों का और सभी क्वीन की अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देने के लिए धन्यवाद किया। मैडम परवीन अबरोल ने कहा कि आज मुझे आस्था अबरोल की मां होने पर गर्व है जिन्होंने मेरे काम को आगे बढ़ाया और समाज में मेरा सिर गर्व से ऊंचा किया। हर मां को सलाम। इस मौके पर आप पार्टी के दीपक बाली की धर्मपत्नी सोनी बाली, जालंधर के मेयर वनीत धीर की धर्म पत्नी श्वेता धीर , आप जालंधर कैंट हल्का इंच राजिंदर कौर थिहारा और गिनी शर्मा को विशेष पुरस्कार दिया