
चंडीगढ़, 28 जुलाई।
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही तीन विधानसभा क्षेत्रों में हलका इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मेयर वनीत धीर को सौंपी गई है। वहीं फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) तथा पट्टी विधानसभा क्षेत्र से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को हलका इंचार्ज बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।फेरबदल, जालंधर नॉर्थ की जिम्मेदारी मेयर वनीत धीर को सौंपी
चंडीगढ़, 28 जुलाई।
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही तीन विधानसभा क्षेत्रों में हलका इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मेयर वनीत धीर को सौंपी गई है। वहीं फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) तथा पट्टी विधानसभा क्षेत्र से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को हलका इंचार्ज बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।