Sliderदोआबापंजाब

बीच सड़क चलती Car में लगी भीषण आग

तलवंडी : बीच सड़क चलती कार में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, तलवंडी भाई में रविवार दोपहर एक चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 3 सदस्य बाल-बाल बच गए। उक्त घटना बठिंडा-अमृतसर कामीशाह रोड पर चोटिया रेलवे पुल के पास हुई।

कार जीरा वाली की तरफ से फरीदकोट की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण से कार में आग लग गई, इसी दौरान फरीदकोट निवासी भाई-बहन और उनकी मां कार से बाहर निकल आए। इसी बीच कार से आग की लपटें निकलने लगीं। तलवंडी भाई थाना प्रमुख दिलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार को पुलिस सहायता प्रदान की

Related Articles

Back to top button