पंजाबशिक्षा और संस्कृति

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में NCC नेवल विंग का वार्षिक निरीक्षण एवं नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू, ऊना (हि. प्र.)
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू, ऊना में NCC नेवल विंग के वार्षिक निरीक्षण एवं NCC नामांकन प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1 HP Naval Unit NCC, बिलासपुर के माननीय कमांडिंग ऑफिसर Commander Sajjan Kumar ने NCC नेवल विंग का वार्षिक निरीक्षण किया।वार्षिक निरीक्षण के दौरान NCC कैडेट्स की अनुशासनबद्धता, प्रशिक्षण, तैयारियों, गतिविधियों एवं समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्हें NCC के मूल उद्देश्यों और मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के साथ-साथ NCC नामांकन प्रक्रिया भी आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों में NCC का हिस्सा बनने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को NCC के उद्देश्यों, प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सम्मानित डीन, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग, समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के कारण वार्षिक निरीक्षण एवं नामांकन प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।NCC नेवल विंग की ओर से सभी डीन, HODs, फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। उनके निरंतर सहयोग और सकारात्मक योगदान ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर माननीय कुलपति डॉ. संजय कुमार बहल (Dr. Sanjay Kumar Bahl) एवं माननीय रजिस्ट्रार डॉ. जे. एस. राणा (Dr. J. S. Rana) ने NCC नेवल विंग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं निरंतर सहयोग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता, नेतृत्व, देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के मूल्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा ।

Related Articles

Back to top button