Sliderपंजाब

पंजाब में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

जालांधर: पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चली। इसके बावजूद प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य से आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले 48 घंटों के दौरान अनुमान के अनुरूप अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल सभी की नजरें मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button