Sliderराष्ट्रिय

ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया गया हमला

दिल्ली: जिस आशंका ने लंबे समय से दुनिया भर के नेताओं और कूटनीतिज्ञों को परेशान कर रखा था, वो अब हकीकत बन चुकी है। इज़राइल और ईरान के बीच की तनातनी अब पूरी तरह से युद्ध में तब्दील हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह, इज़राइली वायुसेना ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारी बमबारी की। इस हमले ने न केवल तेहरान बल्कि पूरे विश्व को सकते में डाल दिया है इज़राइली सेना ने इस हमले को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया है। इस सैन्य अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है — ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना, जिसे इज़राइल अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है। हमले की पुष्टि करते हुए इज़राइल ने कहा कि यह एक “प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक” थी, यानी संभावित खतरे से पहले की गई रक्षात्मक कार्रवाईतेहरान और इसके आस-पास के कई शहरों में शुक्रवार तड़के जबरदस्त धमाकों की आवाजें सुनी गईं। नतांज और फोर्दो स्थित परमाणु केंद्रों पर निशाना साधा गया। हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर आपातकाल की घोषणा कर दी। राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल है और अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button