
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के तक्षदीप सिंह ने ‘जालंधर सहोदय अंग्रेज़ी ‘वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में जीता पहला पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावी संचार कौशल के विकास हेतु विभिन्न अवसर समय-समय पर उपलब्ध कराए जाते हैं। ‘संस्कृति केएमवी स्कूल, जालंधर में 25 नवंबर को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई ‘जालंधर सहोदय अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी तक्षदीप सिंह और सृष्टि अरोड़ा ने भाग लिया।
* इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा के होनहार छात्र तक्षदीप सिंह ने अपनी उत्कृष्ट तर्कशक्ति और शानदार वाक्पटुता का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। तक्षदीप सिंह ने प्रतियोगिता के विषय “एज़ मशीन्स गेट स्मार्टर, इज़ ह्यूमन इंटेलिजेंस लूज़िंग इट्स वैल्यू” के विपक्ष में अपने सशक्त विचारों, उत्कृष्ट तर्कशक्ति और प्रभावशाली वाक्पटुता का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकमण्डल को प्रभावित किया और व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने तक्षदीप सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में ऐसे विषयों पर मंथन करना विद्यार्थियों की तार्किक सोच को निखारता है। उन्होंने गतिविधि प्रभारी श्रीमती भावना सभ्रवाल, मार्गदर्शक शिक्षकों- श्रीमती ऋचा शर्मा तथा श्रीमती इंद्रजीत वालिया के प्रयासों की भी सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी तक्षदीप सिंह, उसके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



