दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है और पिछले 8 दिन से पक्ष-विपक्ष में जो गतिरोध था, वह खत्म हो गया है. इसलिए आज दोनों पक्ष लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा करेंगे पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम 2024 के प्रावधानों में संशोधन के लिए नया बिल पेश किया है पेपर लीक, नकल और अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए बिल प्रस्तावित है देशव्यापी छात्र आंदोलन को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने नया बिल पेश करने फैसला किया था वहीं बिल को बीते दिन लोकसभा में पेश भी कर दिया गया थालोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक्र 2026 को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेश किया था आज इस बिल पर 6 से 10 घंटे चर्चा हो सकती है विपक्ष की ओर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव बिल पर चर्चा करेंगे NDA ने अपने युवा सांसदों को बिल पर चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी है इनमें बांसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या, सायोनी घोष, मिताली बाग, लावु श्री कृष्ण देवरायलु, लल्लन सिंह, डॉ. श्रीकांत शिंदे, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल और अरुण भारती शामिल हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी आज पहली बार प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सवालों का जवाब देंगे