पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की फैंसिंग खिलाड़ी ने कालेज का नाम किया रोशन

हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की होनहार फैंसिंग खिलाड़ी कु. आखरी ने सीनियर व अंडर-23 टीम इवेंट में गोल्ड मैडल तथा व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मैडल जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कु. आखरी को गोलड व सिल्वर मैडल जीतने पर बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी में खिलाड़ियों में बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर टीम कोच सुश्री शमीप्रीत कौर व फैकल्टी सदस्य श्रीमती रमनदीप कौर, सुश्री गुरविंदर कौर व सुश्री प्रगति भी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button