पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) समैस्टर-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) समैस्टर–1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। जसमीन कौर ने 8.83 एसजीपीए और मन्नत चड्ढा ने 8.71 एसजीपीए हासिल करके सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं और विभाग के प्रमुख श्री आशीष चड्ढा और सुश्री तन्वी अग्रवाल को बधाई दी तथा उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही छात्राएँ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रही हैं। विभागाध्यक्ष, श्री आशीष चड्ढा ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button