Sliderपंजाब

मुंबई के जुहू इलाके की 11 मंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई: मुंबई के सबसे वीआईपी और पॉश इलाकों में जुहू से सुबह-सुबह आग लगने की खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक 11 मंजिला आलीशान रिहायशी इमारत की छठी मंजिल पर अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मोर्चे पर पहुंच गईं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में लगी और इसकी सूचना सुबह 7:43 बजे मिली। अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंज़िल पर लगे एक एसी तक ही सीमित थी। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। खबर प्रसारित होने तक आग बुझाने का काम जारी था।

Related Articles

Back to top button