Sliderपंजाब

ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में मनाया विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस

फगवाड़ा 20 सितंबर (शिव कौड़ा) स्थानीय ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में पर्यावरण एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सरदाना के नेतृत्व में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा प्रधान ब्लड बैंक के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में कमला नेहरू पब्लिक स्कूल और उडियन सेलनी ग्रुप के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि हमारे अंतरिक्ष में ओजोन परत क्या है और इसमें होने वाले छिद्र हमारे पर्यावरण पर किस प्रकार नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन गैसों का उत्पादन रोकना होगा जो ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रही हैं। क्योंकि सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें यदि सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं तो वे पृथ्वी की उर्वरता को नष्ट कर सकती हैं। मानव शरीर त्वचा रोग, अंधापन और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। कमला नेहरू स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राचार्य पी.के. ढिल्लों और मैडम पूनम के मार्गदर्शन में ओजोन संरक्षण विषय पर जागरूक करता एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का उत्तर भी दिये गये।

Related Articles

Back to top button