Sliderअन्य राज्य

तेज रफ्तार बस और ट्रक की जोरदार टक्कर

झारखंड : पलामू जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई, जब शादी समारोह से लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर एक ट्रक से टकराकर पलट गई।पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बस पलट गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button