पंजाबशिक्षा और संस्कृति

*एपीजे मॉडल टाउन रिदम्स किंडरवर्ल्ड में ‘डैज़लिंग दिवाली’ का भव्य आयोजन*

एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर में ‘डैज़लिंग दिवाली’ का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दिवाली पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समय बाँध दिया। इस अवसर पर एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। प्रसिद्ध कथक कलाकार एवं कोरियोग्राफर श्रीमान हितिन खुराना ने मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और माताओं का उत्साहवर्धन किया, वहीं ‘परिंदे’ से जुड़े श्रीमान राजन स्याल ने ऊर्जावान नृत्य सत्र के माध्यम से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
समारोह में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों एवं रोमांचक राइड्स की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त खान-पान, आभूषणों, गृह-सज्जा की वस्तुओं तथा मनोरंजक खेलों से संबंधित विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों ने सभी के लिए इस आयोजन को एक यादगार अनुभव बना दिया।
यह उत्सव भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में आनंद, उत्साह और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करने में सफल रहा। साथ ही, इसने अभिभावकों और विद्यालय के बीच आपसी जुड़ाव एवं सहयोग को भी सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड की इंचार्ज निधि घई एवं समग्र शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button