पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शहर के कॉलेजों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के छात्रों ने चमकाया ग्रुप का नाम।


जालंधर, 09 मार्च: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने पेंटिंग की विभिन्न विधाओं यानी पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमे छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्राचार्या अलका गुप्ता एवं कॉलेज के कला शिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम पर बनाई पेंटिंग। जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गोनिका को प्रथम पुरस्कार और फेस पेंटिंग में खुशाल को प्रथम पुरस्कार मिला। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना की और सभी छात्रों को कड़ी मेहनत करने और इन प्रतियोगिताओं को एक अवसर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button