Sliderअन्य राज्य

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू: कश्मीर में भारी बारिश के चलते अधिकारियों ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “30 जुलाई 2025 को पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।”कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों से तीर्थयात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। अब तक 3.93 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, भगवती नगर आधार शिविर से गुरुवार को भी यात्रा स्थगित रहेगी।

Related Articles

Back to top button