Sliderराष्ट्रिय

एयर इंडिया ने शुक्रवार को सात फ्लाइट की कैंसिल

दिल्ली: एयर इंडिया ने शुक्रवार को सात फ्लाइट कैंसिल कर दी। एयर इंडिया ने बताया कि रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है। एयर इंडिया की दुबई से चेन्नई जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें AI906, दिल्ली से मेलबर्न जाने वाली AI308, मेलबर्न से दिल्ली जाने वाली AI309, दुबई से हैदराबाद जाने वाली AI2204 और पुणे से दिल्ली जाने वाली घरेलू उड़ानें AI874, अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली AI456, हैदराबाद से मुंबई जाने वाली AI-2872 और चेन्नई से मुंबई जाने वाली AI571 को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से सबक लेते हुए एयरलाइन इन विमानों की समीक्षा करेगी।

Related Articles

Back to top button