Sliderअन्य राज्य

पति-पत्नी ने 60 लाख वाले 24 विला 10 लाख में खरीदे, जाने मामला

दिल्ली : वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के परिवार ने लगभग ढाई साल के दौरान एक रिसॉर्ट कंपनी से 64 विला और कॉटेज हासिल किए। इनमें जयपुर की 24 संपत्तियां भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर उनके विज्ञापित मूल्यों से काफी कम कीमत पर खरीदा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान का भ्रष्टाचार निरोधक अब इन लेन-देन की जांच कर रहा है। ACB ने शिखर अग्रवाल और ‘गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड’ के दो निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कंपनी ‘अनंता’ ब्रांड के तहत रिसॉर्ट चलाती है।हाल ही के लेन-देन में जयपुर के एक रिसॉर्ट में 24 विला शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर अग्रवाल के बेटों ने 11 लाख रुपये प्रति विला की दर से खरीदा था। रिसॉर्ट के प्रचार ब्रोशर में इसी आकार की संपत्तियों की कीमत 59 लाख रुपये प्रति विला बताई गई थी यानी कीमतों में लगभग 81% का अंतर है।ACB की जांच में सामने आया है कि अग्रवाल के परिवार ने इस दौरान कथित तौर पर 64 विला और कॉटेज हासिल किए। FIR में इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या IAS अधिकारी द्वारा लिए गए आधिकारिक फैसलों से रिसॉर्ट कंपनी को फायदा पहुंचा, जबकि उनके परिवार ने कंपनी की संपत्तियां बहुत कम कीमत पर खरीदीं।शिखर अग्रवाल 1993 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने राजस्थान में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है, जिनमें उदयपुर के जिला कलेक्टर, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष और उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे पद शामिल हैं।उनकी पत्नी, प्रशाखा माथुर, एक IPS अधिकारी हैं। APO (पोस्टिंग के इंतजार) में भेजे जाने से पहले, वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) के पद पर तैनात थीं।

Related Articles

Back to top button