Sliderअन्य राज्य

कर्नाटक बनेगा टोयोटा का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन को राज्य में अपने विनिर्माण परिचालन के विस्तार के लिए सरकार की ओर से पूरा समर्थन और सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया। जापानी वाहन विनिर्माता कंपनी निकट भविष्य में अपनी वाहन उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 10 लाख करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने बताया कि जापान स्थित टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के मोटोमाची संयंत्र में कंपनी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री शिवकुमार और भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में टोयोटा के विनिर्माण को बढ़ावा देने, उत्पादन बढ़ाने और आवागमन के नए समाधान तलाशने पर चर्चा की

Related Articles

Back to top button