Sliderपंजाब

जालंधर में वेल्डिंग के दौरान मैकेनिक की दर्दनाक मौत

जालंधर: वेल्डिंग के दौरान एक मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लोहियां खास के टी-प्वाइंट के निकट एक दर्दनाक हादसे में वैल्डिंग मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब टाटा कैंपर गाड़ी में रखी कंबाइन की डीजल टंकी की वैल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के कई इलाकों में सुनी गई, जबकि गाड़ी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।जानकारी के अनुसार, राईवाल बेट निवासी जसवंत सिंह अपनी वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग टाटा कैंपर में कंबाइन की डीजल से सनी टंकी लेकर पहुंचे और उसकी मुरम्मत करने को कहा। बताया जाता है कि टंकी का ढक्कन खोले बिना ही वैल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। जैसे ही वेल्डिंग टॉर्च टंकी पर लगाई गई, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग की लपटों ने जसवंत सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

Back to top button