Sliderपंजाब

नगर निगम के दफ्तर में लगी भयानक आग मची अफरा तफरी

पठानकोट: जिला पठानकोट में अफरा-तफरी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिला नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में भयानक आग लगी है जिस कारण दस्तावेज जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि नगर निगम कोई फायर सिस्टम न होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।

वहीं बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे के करीब आग लगने के बारे में पता चला है जिसकी जानकारी नगर निगम अधिकारी सुमन ने बताया कि उन्हें फोन आया तो उन्होंने जल्दबाजी में पहले फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button