Sliderपंजाब

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल के छात्रों की बिगड़ी तबीयत

गुरदासपुर::गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब आठ छात्रों को बीमार होने के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सिविल अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों के अनुसार उन्होंने रात का खाना खाने के बाद असहज महसूस करना शुरू किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की ज सकेगी।वहीं, बीमार छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चों को दिया जाने वाला खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं होता और इस संबंध में वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button