Sliderपंजाब

सड़क पार कर रहे दो राहगीरों को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर ,हुई दर्दनाक मौत

रायसेन।: नेशनल हाईवे 45 जयपुर – जबलपुर पर वाहनों की हाई स्पीड पर लगाम नहीं कसी जा रही है। नतीजतन यह हाइवे की सड़क दुर्घटनाओं की वजह से खून से लाल हो रही है। इसी कड़ी में जिले के थाना सुल्तानपुर के अंतर्गत एक बाइक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक युवक और एक अन्य सड़क पार कर रहे राहगीर युवक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर दोनों युवकों ने सड़क किनारे तड़प कर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया है कि मोटरसाइकिल सवार दो एवं एक सड़क पार कर रहा राहगीर गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोके पर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मोटरसाइकल सवार दीपक पटेल और सड़क पार कर रहे बलराम लोधी की मौत हो गई। यह दुखद सड़क हादसा रायसेन जिले के सुल्तानपुर के ग्राम सिलारी के पास हुआ है।

Related Articles

Back to top button