
जालंधर | 23 जुलाई 2026
स्मार्ट लिविंग कार्यक्रम के अंतर्गत श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, जालंधर-1 द्वारा 23 जुलाई 2026 को प्राचार्या श्रीमती रंजीत भाटिया के मार्गदर्शन में “मिशन हरितोदय” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, भविष्य बचाओ” संदेश के साथ एक जागरूकता रैली निकाली। इसके पश्चात हरियावल पंजाब की टीम के सहयोग से पौधारोपण किया गया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि आज लगाए गए पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने हरित, स्वच्छ एवं सतत पर्यावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।