जालंधर 3 मई : आज कैंट विधानसभा के जंडियाला मे भारतीय जनता पार्टी जालंधर के मंडल 18 के इंचार्ज जस जौहल की अध्यक्षता मे बैठक हुई।इस बैठक मे कैंट विधानसभा इंचार्ज सरबजीत मक्कड़,विधानसभा प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,पार्षद कंवर सरताज मुख्य रूप से शामिल हुए।इस बैठक मे सभी कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने एवं हर पिंड मे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने की अपनी अपनी ज़िम्मेवारी ली और बताया की कैंट विधानसभा के गांव में रहने वाले लोग टूटी सड़को एवं खराब पानी सीवरेज सिस्टम और हर रोज लग रहे लंबे-लंबे बिजली कटो से परेशान है।सभी ने बताया जिन गांवो मे सड़के पार्क बने है वो सब हमारे इलाके के विदेशों में रहने वाले एन.आर.आई साथियों ने अपने परिवारों के माध्यम से सहयोग करके बनवाया है।जिसका लाभ जनता को मिल रहा है ।वही पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ ने कहा आप और कांग्रस के नेताओ की गलत राजनीति ने कैंट के लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं लेने दिया जिसके चलते कैंट विधानसभा इलाके मे सैंकड़ो लोग कच्चे मकानों मे रहने को मजबूर है परंतु भाजपा की पंजाब सरकार बनने पर कैंट विधानसभा मे कोई घर कच्चा नहीं रहने दिया जायेगा।इस अवसर पर कैंट विधानसभा प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा केवल भाजपा पंजाब के लोगो की दशा और दिशा बदल पंजाबियों के लिए विकास तरक्की वाले रास्ते खोलेगी क्युकी मौजूदा सरकार के राज मे चोर गैंगस्टरो का बोलबाला जिसको खत्म करने के लिए पंजाब मे भाजपा सरकार बननी जरूरी है ।इस अवसर पर मंडल18 प्रभारी जिला भाजपा सचिव अश्वनी अटवाल ने सभी कार्यकर्ताओ को अपील करते हुए बोला एक बार आप सब मिलकर भाजपा विधायक बनाओ तो हर पिंड हर कसबे के लोगो की सुरक्षा सुविधा हमारी जिम्मेवारी होगी।वही पंच सुरेंद्र मेहन ने बताया की हमारे जंडियाला के लोगो को केंद्र सरकार की ग्रांट विकास के लिए मिलनी चाहिए जो राज्य सरकार के दबाव के चलते नहीं मिल रही।इसी वजह से हमारे जंडियाला मे जो विकास होना चाहिए वो नहीं हो पा रहा है।इस अवसर पर पार्षद कंवर सरताज ने भी कार्यकर्ताओ से एसआईआर के काम को बीएलओ के साथ मिलकर निष्पक्ष तरीके से करने और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की है।इस बैठक मे पंच सुरेंद्र मेहन,जसबीर जस्सी जंडियाल,पवन जंडियाला,सुमित शर्मा,ममता लखनपाल,सुमित शर्मा,प्रमोद शर्मा,ऋषि कौड़ा,जीया कुमार,रमेश कुमार,मनजीत कौर,मीतम शर्मा,धर्मपाल,भूपेंद्र सिंह,राज कुमार,धर्म पाल संधू,मंजू रानी,नैन्सी,हनी सपरा,ममता रानी,वंदना मेहरा जौहल,मोहम्मद जिया,राजन मैहन,शिव कुमार गुप्ता आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।