Sliderअन्य राज्य

उत्तर भारत के कई हिस्सों में वीरवार सुबह भूकंप

चंडीगढ़: उत्तर भारत के कई हिस्सों में वीरवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 9:04 से 9:05 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में धरती कांपी। अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई।इसका केंद्र झज्जर से लगभग 10 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित था ।

Related Articles

Back to top button