पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी की बी. डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर 7 की छात्रा ने विश्वविद्यालय में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हंसराज महिला महाविद्यालय,जालंधर, की बी. डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर 7 की छात्रा ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रा नैना ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। नैना ने 600 में से 562 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा संस्थान के लिए गौरव का विषय बनी। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्रा नैना को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा को भी छात्राओं की सफलता के लिए बधाई दी गई। उन्होंने छात्राओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में भी छात्राएं इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी। इस अवसर पर सुश्री हीना धीर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Back to top button