Sliderपंजाब

चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, जाने मामला

अमृतसर/चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर उत्तरी से AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी उन्होंने विधानसभा की एक कमेटी से इस्तीफा दिया था।बता दें कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी के 2 मौजूदा विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था। इनमें समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। दोनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था और इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगातार सामने आ रहे इन इस्तीफों ने पंजाब की सियासत में हलचल तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button