

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के बाद पंजाब महिला आयोग एक्शन में आ गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर पंजाब महिला आयोग ने कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर और S.S.P. गौरव तुरा को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर आयोग ने उनसे FIR की कॉपी, SIT के गठन और अब तक की जांच की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से यूनिवर्सिटी परिसर और गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर से विस्तृत जवाब तलब किया गया है। गौरतलब है कि रविवार देर रात LPU कैंपस में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच झड़प हो गई थी। गुस्से में आए प्रदर्शनकारियों द्वारा गाड़ियों की तोड़फोड़ कर उनमें आग भी लगाई गई थी। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा 28 सितंबर से 10 दिनो के लिए सभी क्लासें भी सस्पेंड कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में होने वाले मिड-टर्म एग्जाम भी अगले ऑर्डर तक टाल दिए गए है। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए कई छात्र घर लौट रहे हैं।



