Sliderपंजाब

जी.आर.डी. को-एजुकेशनल कालेज फगवाड़ा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

फगवाड़ा 23 जून (शिव कौड़ा) जी.आर.डी. को-एजुकेशनल कालेज फगवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कालेज डायरैक्टर (शिक्षा) डा. नीलम सेठी एवं प्रिंसिपल गुरजीत कौर की देखरेख में मनाया गया। इस दौरान आयोजित विशेष योग शिविर में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कालेज की अध्यापिका मिस मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को ताड़ आसन, भुजंग आसन, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, नैक बैंड आदि योग आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डा. नीलम सेठी ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग व प्राणायाम हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं। प्रतिदिन सुबह व शाम को कुछ समय योग व प्राणायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मन को भी शांति मिलती है। विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button