
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ”सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुसार विद्यालय में दिनांक 26 अक्तूबर 2026 से 01 नवंबर 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया गया।
‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के अनुरूप विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेष प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों ने संभाषण प्रस्तुति के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने *‘ईमानदारी हमारी पहचान, पारदर्शिता हमारी ताकत’* को सार्थक करने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।
विद्यार्थियों को इस सप्ताह को मनाने का कारण और महत्त्व भी बताया गया। उत्सुक विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टर बनाकर सहपाठियों को जागरूक किया कि जब किसी समाज में पूर्ण ईमानदारी और नैतिकता होती है तो वह समाज को संपन्नता और विकास की ओर ले जाती है। निबंध-लेखन गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ईमानदारी, नैतिक-मूल्यों एवं भ्रष्टाचार-मुक्त भारत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने, अनैतिक गतिविधियों का विरोध करने के लिए हमें आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



