Sliderराष्ट्रिय

दिवाली से पहले अमूल घी ने दिया ग्राहकों को झटका

दिल्ली: दिवाली से पहले महंगाई ने आम लोगों की जेब पर एक और असर डाला है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के इस फैसले से त्योहारों के लिए मिठाइयां, पकवान और अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने वाले परिवारों का बजट प्रभावित हो सकता है। खास बात यह है कि कीमतें बढ़ने के साथ गुजरात के कई शहरों में अमूल के गाय के घी की कमी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।अमूल ने अलग-अलग पैक की कीमतों में इजाफा किया है। नई दरों के मुताबिक, 1 किलो घी का कार्टन अब 680 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 630 रुपए थी यानी सीधे 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।इसी तरह 500 ग्राम प्योर घी के पाउच की कीमत 325 रुपए से बढ़ाकर 345 रुपए कर दी गई है। बटर की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। 100 ग्राम बटर अब 66 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 63 रुपए थी। वहीं, 500 ग्राम बटर का पैक 310 रुपए से बढ़कर 325 रुपए हो गया है।

Related Articles

Back to top button