जालंधर: जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोगपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से गुजर रही एक बस ने सड़क पार कर रहे मोटर रेहड़े को कुचल दिया। हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार को उजाड़ दिया।सुबह करीब 4:22 बजे भोगपुर में चावला स्वीट्स के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही रेहड़े पर सवार महिलाएं कई फीट हवा में उछल गईं। मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा भेजा गया।