Sliderराष्ट्रिय

गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को नाले में पहुंचाया, जाने मामला

दिल्ली: कभी-कभी गूगल मैप के भरोसे चलते हैं तो यह आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है कई लोग तो हादसे का शिकार होने की वजह जान गंवा बैठे हैं तो कई रास्ता भटक जाते हैं उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ, जो हादसे का शिकार हो गया गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. दरअसल, कार में सवार परिवार शादी समारोह में जा रहा था, लेकिन गूगल मैप के बताए रास्ते में चलते-चलते नाले में कार जा पहुंची कार में फंसे परिवार के सदस्यों का करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाहापुड़ नगर के शामनगर इलाके में दादरी से मेरठ के किठौर जा रहा एक परिवार गूगल मैप फॉलो कर रहा था रास्ते में पानी भरा होने के बावजूद परिवार को लगा कि गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन कार नाले में उतर गई और वहीं फंस गई कार में एक ही परिवार के चार सदस्य और बच्चे सवार थे, जो बाहर नहीं निकल सके घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

Related Articles

Back to top button