Sliderपंजाब

जालन्धर के इस इलाके में बंगाली युवक के कत्ल के बाद इलाके में सनसनी, पढ़े

जालन्धर : वीरवार को जालंधर के बशीरपुरा इलाके में लकड़ वाले पुल के पास व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। जिसमे मृतक की पहचान राजू निवासी बंगाल के रूप में बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी इलाका निवासियों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को दी है।

वहीं मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना उनकी टीम को मिली थी। जिसके बाद उनके साथ डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जोकि फिलहाल अभी एक महीने से बंद पड़ा हुआ है। जिसका ठेका हरियाणा के व्यक्ति के पास है। वहीं उक्त मृतक व्यक्ति चौंकीदारी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि मृतक व्यक्ति पर लकडी के दस्ते से हमला किया गया था।

Related Articles

Back to top button