

जालंधर 28 अक्टूबर : ‘टाइम ऑफ द यंग’ ऑल-रशियन यूथ अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए ‘फ्रेंड ऑफ रूस’ (Friend of Russia) और ‘अंबेसडर ऑफ रूस’ (Ambassador of Russia) श्रेणियों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्ष 2026 में, ये श्रेणियां विदेश में रहने वाले देशवासियों, युवा संगठनों और रूसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को एक मंच पर लाएंगी जो मानवीय सहयोग को बढ़ावा देते हैं और रूसी संस्कृति व भाषा का प्रसार करते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल डायरेक्टरेट के इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म ऑफ अपॉर्चुनिटीज पर 9 नवंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
उप प्रधानमंत्री दमित्री चेरनीशेंको (Dmitry Chernyshenko) ने जानकारी दी कि यह पुरस्कार लगातार छठे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। यह युवा संघों और व्यवसाय के उन नेताओं को एकजुट करता है जिनके प्रयास रूस के युवा माहौल और शहरों में सुधार ला रहे हैं।
उन्होंने कहा, “‘टाइम ऑफ द यंग अवॉर्ड’ रूस की युवा नीति के प्रमुख सम्मान में से एक है। पिछले पांच वर्षों में, इसने 1,200 से अधिक ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया है जिन्होंने युवाओं के लिए अवसर पैदा किए और समाज सेवा की है। इस वर्ष यह पुरस्कार 7 कैटेगरी में दिया जा रहा है। मैं सभी युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूँ।”



