Sliderपंजाब

जिला बार एसोसिएशन जालंधर के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए चुनाव समिति गठित

जालंधर, 18 अगस्त: जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के वर्ष 2026-27 के आगामी चुनावों को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए चुनाव समिति/रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की 14 अगस्त 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जिला बार एसोसिएशन द्वारा बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ की एड-हॉक इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन/सेक्रेटरी को भेजी गई सूचना के अनुसार, वर्ष 2026-27 के चुनाव 11 सितंबर 2026 को करवाए जाने हैं।

चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए निम्नलिखित अधिवक्ताओं को चुनाव समिति/रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है:

– बलविंदरजीत सिंह लक्खी — पूर्व अध्यक्ष
– गुरमेल सिंह लिधड़ — पूर्व अध्यक्ष
– संजीव बंसल — पूर्व सचिव
– राजीव कोहली — पूर्व सचिव
– सतनाम सिंह हुंदल — पूर्व सचिव
– तेजिंदर धालीवाल — पूर्व सचिव
– ओ.पी. कांगनिवाल — अधिवक्ता
– मधु रचना — अधिवक्ता

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर ने संबंधित सूचना बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को भेजते हुए चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त समिति की जानकारी दी है।

जिला बार एसोसिएशन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि आगामी चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न होंगे।

Related Articles

Back to top button